Adani Group 2 कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 21,000 करोड़

Home   >   धनतंत्र   >   Adani Group 2 कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 21,000 करोड़

178
views

अडाणी ग्रुप शेयर बिक्री के जरिए बड़ी रकम जुटाने जा रहा है। गौतम अडाणी की 2 कंपनियां शेयर बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए जुटाएगी। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह को जो जख्म दिया वो अब तक भरता नहीं दिख रहा है और ग्रुप शेयर बेचकर बड़ी रकम जुटाने के मूड में है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 12,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। जबकि इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूटर अडाणी ट्रांसमिशन से 8,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। अडाणी ग्रुप की एनर्जी कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी भी फंड जुटाने की योजना बना रही है।   

अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी ट्रांसमिशन दोनों ने फंड जुटाने की वजह को स्पष्ट नहीं किया है। अडाणी ग्रुप पर नजर रखने वाले मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनियां इस रकम का इस्तेमाल अपनी बैलैंस शीट सुधारने में करेंगी। दोनों कंपनियों को फंड जुटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शेयर धारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। फरवरी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से अडाणी इंटरप्राइजेज के FPO को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद FPO को खत्म कर दिया गया। FPO खत्म होने के बाद अब अडाणी QIP ग्रुप के लिए इन्वेस्टर टेस्ट होगा।

 

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर लगाए थे आरोप

दरअसल, मार्च महीने में अडाणी और उनके परिवार ने ग्रुप की चार कंपनियों अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी पोर्ट्स के 15,446 करोड़ रुपये के शेयर जीक्यूजी पार्टनर्स को बेचे थे। यूएस की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर बड़े आरोप लगाए थे। शेयरों की कीमत वापस लाने के लिए इनमें हेराफेरी करने के भी आरोप लगे थे। इसके बाद ग्रुप को अडाणी एंटरप्राइजेज के 20,000 करोड़ रुपये के FPO को वापस लेना पड़ा था। वहीं अब QIP रुट से फंड जुटाने में निवेशकों का टेस्ट होगा।

शेयर बाजार में आज तेजी जारी है लेकिन इस तेजी का असर अडाणी शेयरों पर नहीं देखा जा रहा है। अडाणी शेयरों में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। मौजूदा समय में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1900 से दो हजार के बीच चल रहा है। हालांकि अडाणी ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयर भी कुछ खास नहीं कर पा रहे है, जिसका असर गौतम अडाणी की नेटवर्थ पर भी नजर आता है विश्व की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 24वें नंबर पर हैं, जबकि साल 2023 की शुरुआत में वो विश्व के तीसरे सबसे अमीर थे।

पिछले 10 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। वैश्विक और राजनीतिक के साथ-साथ ऐसी खबरें लिखने का शौक है जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डाल सकती हैं। वहीं लोगों को ‘ज्ञान’ देने से बचता हूं।

Comment

https://manchh.co/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!