सुशांत सिंह राजपूत के सपने को कार्तिक आर्यन करेंगे पूरा

Home   >   रंगमंच   >   सुशांत सिंह राजपूत के सपने को कार्तिक आर्यन करेंगे पूरा

54
views

सत्यप्रेम की कथा के बाद अब कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म चंदू चैम्पियन का ऐलान हो चुका है, इस फिल्म का नाता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से भी है, क्योंकि वो इस फिल्म में काम करना चाहते थे और अब ये फिल्म उनकी पुण्यतिथि के मौके पर अगले साल रिलीज होगी।

14 जून 2020 सुशांत सिंह राजपूत इस दिन दुनिया को अलविदा कह चुके थे। पीछे उनके फैंस, इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स की स्थिती पर डिबेट और उनकी अधूरी बकेटलिस्ट रह गई थी। साथ ही अधूरी रह गई थीं वो फिल्में, जिनमें वो काम करने वाले थे या काम करना चाहता था।

ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी करने के बाद एक और स्पोर्ट्स बायोपिक करने वाले थे। उस समय तक फिल्म का टाइटल तो तय नहीं हुआ था। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने खुद 2016 में इस बात का खुलासा किया था कि वो मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक करने वाले हैं।

 जूम टीवी डिजिटल के मुताबिक, मुरलीकांत पेटकर पहले पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय थे। मुरलीकांत पेटकर इलेक्टॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर में क्राफ्टमैन पद पर तैनात थे। साल 1965 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान वो बुरी तरह जख्मी हुए और इसके बाद चल पाने में नाकाम रहे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने साल 1972 के हाइडलबर्ग, जर्मनी में समर पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसमें उन्होंने 50 मीटर की फ्रीस्टाइल स्विमिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। लोग प्यार से उन्हें चंदू बुलाते थे। मुरलीकांत पेटकर भारत के लिए 127 मेडल जीत चुके हैं। साल 2018 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र मिलता है कि सुशांत सिंह राजपूत इस बात से काफी प्रेरित हुए थे कि पेटकर ने अपनी शारीरिक मुश्किलों को कभी भी अपने सपनों के बीच नहीं आने दिया। वो उनकी लगन से काफी प्रभावित थे। ये कहानी सुनते ही वो इसमें डूब गए थे और इस फिल्म को को करने के लिए काफी उत्साहित थे।

 अब इस फिल्म चंदू चैम्पियन में लीड रोल में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। फीमेल लीड रोल के लिए श्रृद्धा कपूर के नाम की भी चर्चा है। फिल्म के डायरेक्टर '83' बनाने वाले कबीर खान करेंगे और ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले तैयार की होगी। जोकि सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिलीज की जाएगी।

Comment

https://manchh.co/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!