ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं अपनी डाइट के पक्के

Home   >   रंगमंच   >   ये बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हैं अपनी डाइट के पक्के

51
views

सेलेब्रिटीज की फिट पर्सनालिटी को देखकर एक बार तो आपके मन में भी उनकी ही तरह फिट बॉडी, चार्मिंग पर्सनालिटी का ख्याल आता होगा। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा शक्खियतों के डाइट चार्ट से रुबरु कराते हैं। जिसे अपनाकर इतनी उम्र के बाद भी ये सितारे यंगस्टर्स को टक्कर देते हैं। मेंस एक्सपी वेबसाइट के मुताबिक, बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार शाम साढ़े 6 बजे के बाद कुछ नहीं खाते, अगर वो शूटिंग पर न हो।

नाश्ते में अक्षय कुमार मूंग दाल का चिल्ला या चटनी के साथ बना हुआ पैन केक खाते हैं। साथ ही नॉन डेयरी मिल्क भी लेते हैं। वहीं सुबह 11 बजे वो दूसरा नाश्ता करते हैं, जिसमें वो सब्जी स्मूदी, ताजे फल और किशमिश लेते हैं। वहीं लंच जोकि दो से ढाई बजे के बीच करते हैं, इसमें उनकी पहली पसदं टोफू और पालक थाई करी बताई जाती है। इसी के साथ दाल और मशरुम की पेटीज भी लेते हैं। डिनर जोकि 6 से साढ़े 6 के बीच करते हैं, उसमें गिल्ड, तली हुई सब्जियां और उबली हुई गोभी होती है। अक्षय कुमार अपने खाने में प्रोटीन को काफी तवज्जों देते हैं।

हालांकि ऐसा नहीं कि 55 साल के अक्षय कुमार कभी भी जंक फूड नहीं खाते। बस उनका कोई चीट डे फिक्स नहीं है, वो जब चाहे अपने मन-मुताबिक फूड खा सकते हैं, बस वो घर पर बना होना चाहिए। बाकी सुबह जल्दी उठने और एक्सरसाइज करने को लेकर वो कहते हैं कि ये उनके लिए खाने और ऑक्सीजन की तरह है। जिसके बिना वो रह नहीं सकते। तो वहीं जॉन अब्राहम की फिट बॉडी और उनका चार्मिंग लुक देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो 50 साल के हैं, इसकी एक वजह उनका टाइट डाइट प्लान भी है।

हेल्थ कार्ट के मुताबिक, वो अपना पहला मील सुबह 8 बजे लेते हैं, जिसमें 4 एग वाइट, 1 स्वीट पैटेटो के साथ ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी लेते हैं। दूसरा मील वो सुबह साढ़े 10 बजे लेते हैं जिसमें पेय प्रोटीन होता है। वहीं तीसरा मील दोपहर एक बजे लेते हैं, 1 चिकन या फिश ग्रिल्ड,रोटी के साथ स्प्राउट्स, दाल, रोटी, सब्ज़ी होती है। पांचवा मील शाम को चार बजे जिसमें ब्लैक कॉफ़ी या ग्रीन टी, 4 एग्स व्हाइट्स ,मैशड पोटैटो और फ्रूट्स होते है। दिन का पांचवा मील वो सात बजे लेते हैं, जिसमें पेय प्रोटीन होता है और रात को 10 बजे बॉयल्ड चिकन या फिश, 2 से 3 स्लाइसेस ब्राउन ब्रेड लेते हैं। जॉन अब्राहम भी अपने खाने में प्रोटीन पर काफी ध्यान देते हैं।

तो वहीं जॉन चीट डे में बिल्कुल बिलीव नहीं करते, इसका अंदाजा इसी के लगा सकते हैं कि कपिल शर्मा शो में उन्होंने बताया कि 27 साल से उन्होंने अपनी पसंदीदा मिठाई नहीं खाई है।बॉलीवुड की चिकनी चमेली कैटरीना कैफ अपनी फिटनेस और पर्सनालिटी के लिए काफी वक्त जिम में बिताती हैं। अपने फिगर को मेनटेन और फिटनेस के लिए वो जमकर पसीना बहाने के साथ ही डाइट को भी फॉलो करती हैं। हर जिंदगी के मुताबिक, कैटरीना कैफ सुबह उठने के तुरंत बाद कम से कम 4 ग्लास पानी पीती हैं। बिना मिस किए रोज रनिंग करती हैं। साथ ही अगर मीठा खाने के लिए उन्हें क्रेविंग हो तो वो घर में बने डेट्स बॉल खाना पसंद करती हैं।

कैटरीना कैफ नाश्ते में दलिया या अनाज के बीच एक को चुनती हैं। दोपहर के खाने में उबले हुए चावल के साथ सब्जी, फ्रूट्स और ग्रीन सैलेड लेती हैं। कभी-कभी ऑप्शन में थोड़े से मक्खन के साथ गिल्ड फिश और ब्राउन ब्रेड लेती हैं। वहीं शाम के नाश्ते में पीनट बटर के साथ ब्राउन ब्रेड या सैंडविच लेती हैं। वहीं डिनर में बिना तेल की पकी हुईं सब्जियां खाना पसंद करती हैं और साथ ही सलाद, दाल, चपाती और सब्जियों के सूप के साथ खाती हैं।

 

ऋतिक रोशन की चार्मिंग पर्सनालिटी में भी उनकी डाइट का काफी बड़ा रोल है, ऋतिक रोशन भी खूब सारा पानी पीते हैं, नाश्तें में वो 8 अंडेदो मल्टीग्रेन टोस्ट और एक अवोकाडो लेते हैं। लंच में रोटीहरी सब्जीचिकनब्राउन राइससलाद और फल खाते हैं। इसके बाद स्नैक टाइम में वो प्रोटीन शेक और ड्राई फ्रूट्स लेते हैं। डिनर में वो एग वाइटफिशमटन और सलाद खाते हैं।

बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी अपने फिगर मेनटेन को लेकर चर्चा में रहती हैं, उन्होंने इसको लेकर कई वीडियो और बुक्स भी प्रकाशित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाश्तें में वो अंडे के साथ फल खाती हैं। दोपहर में वो उबली हुई सब्जियां, चिकन और ब्राउन राइस खाती हैं। इसी के साथ छाछ या दही भी लेती हैं। रात का खाना वो हल्का लेती हैं, जिसमें चिकन सूप, गिल्ड सब्जियां और दाल खाती हैं। वैसे अपनी पर्सनालिटी के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं ब्लकि जिम में घंटो एक्सरसाइज और योगा ,मेडिटेशन भी करते हैं। हर दिन अलग-अलग डाइट, अलग-अलग एक्सरसाइज से अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बरकरार रखते हैं।

Comment

https://manchh.co/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!