Crush India Movement क्या है जो गदर-2 के टीजर में है?

Home   >   मंचनामा   >   Crush India Movement क्या है जो गदर-2 के टीजर में है?

79
views

फिल्म गदर-2 की पृष्ठभूमि साल 1971 के दौरान क्रश इंडिया मूवमेंट की दिखाई गई है। वैसे शायद आपने नोटिस किया हो कई फिल्मों में इस मूवमेंट जोकि बेसिकली एक प्रोपेगेंडा था, इसका जिक्र मिलता है, जैसे आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राजी का ये पोस्टर अगर आप देखें तो यहां पर भी क्रश इंडिया का ज्रिक है। लेकिन क्रश इंडिया आखिर था। दरअसल साल 1971 जब में भारत-पाकिस्तान की जंग हुई थी। जिसमें इंडिया को जीत मिली थी। वो जंग भारत ने बांग्लादेश की पाकिस्तान से रिहाई के लिए लड़ी थी।

ज्यादातर लोग जानते हैं कि जब अंग्रेज भारत को छोड़कर गए थे तो भारत दोनों ओर से पाकिस्तान से घिरा हुआ था। लेकिन उस समय का पूर्वी पाकिस्तान जो अब बांग्लादेश है। वहां भाषा के विवाद से शुरू हुई जंग विश्व के नक्शें में एक देश बांग्लादेश के जन्म में तब्दील हुई।

खैर 1971 के इस वॉर में भारत को कामयाबी मिली थी। लेकिन इस जंग के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की सरकार और वहां के बाशिंदों ने क्रश इंडिया मूवमेंट शुरू किया था। जोकि भारत के खिलाफ एक प्रोपेगेंडा था।

इंडो-पाक वॉर 1971 से पहले न सिर्फ पाकिस्तान की सरकार, सेना बल्कि आवाम को भी इंडिया से लड़ाई लड़ने के लिए इसी क्रश इंडिया  के तहत भड़काया जा रहा था।

पाक सेना के सपोर्ट के लिए पाक आवाम ने लाहौर में एक रैली निकाली थी, जिसमें भारत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी, इसी दौरान दीवार, गाड़ी और जहां मुमकिन हो वहां पर क्रश इंडिया के पोस्टर्स लगाए गए थे। इस स्लोगन को पाकिस्तान की आवाम सेना की हौसलाअफजाई के लिए इस्तेमाल कर रही थी कि पाकिस्तानी मिलिट्री भारत को कुचल कर रख देगी।

हालांकि रिजल्ट हम सब जानते हैं कि असल में हुआ इसका उल्टा, इस प्रोपेगेंडा का इस्तेमाल फिल्मों में उस समय की स्थिती नाजुक थी, ये बताने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। अब आप क्रश इंडिया क्या था, इस बारे में जान गए हैं, तो फिल्म गदर2 में जब पाकिस्तान में ये मूवमेंट चल रहा है और अपने हीरो वहां जाते हैं तो क्या फिर से हैंडपम्प उखडेगा देखने वाला है। 

Comment

https://manchh.co/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!